ईवीएम–वीवीपैट स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

ईवीएम–वीवीपैट स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
आनंद पब्लिक महराजगंज
महराजगंज, 19 नवंबर 2025।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का निरीक्षण कर ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए तथा स्ट्रांग रूम में नियमों के अनुरूप ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की 24×7 कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग के सुरक्षित भंडारण, गार्डों की तैनाती, विद्युत इंतजाम एवं रोस्टरवार ड्यूटी को निर्धारित मानकों के अनुसार बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रहें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड
प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, नवाचार और औद्योगिक विकास पर दिया जोर
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मतदाताओं के बीच पढ़ी प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली, दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अपील