राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

0

राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

आनंद पब्लिक, महराजगंज

(लालजी यादव)
पनियरा, महराजगंज। राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा में गुरुवार को स्काउट गाइड कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षक महेश भारती ने छात्रों को स्काउट गाइड के उद्देश्यों, अनुशासन, और समाज सेवा के महत्व के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और सेवा की भावना से ओतप्रोत होकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करते है।
इस दौरान मौजूद रहे प्रधानाचार्य मनोज गौड़, राजेश चौहान, संजीव सिंह, चंदशेखर मिश्रा, आजाद प्रजापति, अजय कुमार मिश्रा, अजय सिंह, दिलीप शुक्ला, दिनेश गुप्ता, स्मृति रानी व अन्य लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *