DELHI NEWS: राजधानी में बढ़ रहे डेंगू के मामले; आए 400 से ज्यादा नये केश
दिल्ली में डेंगू के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 22 से 28 सितंबर के बीच 400 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी इजाफा हुआ है। इस साल अब तक डेंगू से संबंधित एक मौत की सूचना मिली है। राजधानी के लोगों को इस समय संभलकर रहने की जरूरत है।
राजधानी में डेंगू के मामलों में बढ़ गए हैं। 22 से 28 सितंबर के बीच 401 नए मामले दर्ज हुए हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी वृद्धि हुई है। एमसीडी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में डेंगू के कुल मामले 1,630 तक पहुंच गए हैं। 15 से 21 सितंबर तक, शहर में करीब 300 मामलों की साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गई थी। दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उसके बाद नजफगढ़ क्षेत्र है। दिल्ली में 22-28 सितंबर की अवधि में मलेरिया (Malaria in Delhi) के 67 नए और चिकनगुनिया के 13 मामले सामने आए हैं।
इस साल 28 सितंबर तक मलेरिया के 430 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान 321 मामले दर्ज किए गए थे। चिकनगुनिया के मामलों में भी वृद्धि हुई है।
इस साल इसी अवधि में 55 मामले दर्ज किए गए हैं, पिछले साल इसी अवधि में 24 मामले दर्ज हुए थे। इस साल अब तक डेंगू से संबंधित एक मौत की सूचना मिली है।