NCR NEWS: दिल्ली में AQI की स्थिति खराब, दिल्ली हॉटस्पॉट एरिया में AQI 380 के पार

यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।



राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर वायु गुणवत्ता जस की तस बनी है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को हवा की दिशा व हवा की गति बदलने से राजधानी में औसत एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 58, गाजियाबाद में 178, नोएडा में 172, ग्रेटर नोएडा में 170 एक्यूआई रहा।

हॉटस्पॉट में दर्ज अधिकतम एक्यूआई

आनंद विहार———380

नरेला————–332

बवाना————-330

आरके पुरम———322

मुंडका————-321

जहांगीरपुरी———-315

पंजाबी बाग———-305

द्वारका————-302

रोहिणी————-267

अखोला————243

आज आसमान रहेगा साफ

दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 37 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान लोधी रोड इलाके का रहा। यहां 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों