Entertainment News: अस्पताल से कब मिलेगी रजनीकांत को छुट्टी? डॉक्टर्स का ताज़ा अपडेट आया सामने

20241001024120_hjgjfh

Rajinikanth Health Updates: सुपरस्टार रजनीकांत अभी अस्पताल में भर्ती हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार की देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं। इसी बीच एक्टर की हेल्थ अपडेट सामने आई है। डॉक्टर्स ने बताया है कि अब सुपरस्टार की तबीयत कैसी है।

तबीयत में आया सुधार

डॉक्टर्स के मुताबिक रजनीकांत की तबीयत में अभी सुधार है। एक्टर को पेट दर्द की शिकायत के बाद 30 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मंगलवार को उनकी पत्नी लता ने भी सुपरस्टार की हेल्थ अपडेट्स दी थी। उन्होंने उनके फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि सुपरस्टार की हालत में अभी सुधार है, चिंता करने की कोई बात नहीं है।

क्या बोले डॉक्टर

रिपोर्ट्स के अनुसार सुपरस्टार के पेट में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बतया की एक्टर के दिल से जुड़ी मुख्य ब्लड वेसल्स में सूजन पाई गई थी। इस वजह से डॉक्टर को सर्जरी करके सूजन को पूरी तरह ठीक किया गया। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश ने ‘ट्रांसकैथेटर’ तरीके से एओर्टा में स्टेंट डाला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *