वोट मिला तो बदल देंगे करतहरी तकदीर” —नारद जायसवाल के बड़े वादों से गरमाया पंचायत चुनाव व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी

0
IMG-20260529-WA0672

“वोट मिला तो बदल देंगे करतहरी तकदीर” —नारद जायसवाल के बड़े वादों से गरमाया पंचायत चुनाव व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी

शिक्षा, स्वास्थ्य, पोखरों के शुद्धिकरण, जलनिकासी, रोजगार और सुरक्षा पर फोकस; पंचायत भवन में नियमित जनता दरबार का ऐलान

आनंद पब्लिक (मुकेश चंद्र श्रीवास्तव समाचार)
महाराजगंज। ग्राम सभा में नारद जायसवाल जिला पंचायत ग्राम पंचायत चुनाव ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। प्रधान पद व जिला पंचायत सदस्य की दौड़ में शामिल प्रत्याशी नारद जायसवालने विकास के बड़े एजेंडे के साथ चुनावी मैदान में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। ऐपी स्टार न्यूज़ से विशेष बातचीत में ने गांव की समस्याओं पर खुलकर बात की और जनता से समर्थन की अपील करते हुए कई बड़े वादे किए।
नारद जायसवालने कहा कि यदि गांव की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो करताहरी को विकास की नई पहचान दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य गांव की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा। सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर पढ़ाई, मूलभूत सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को भी अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा। रामाज्ञाने कहा कि गांव में आशा बहुओं और स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों तक समय पर सहायता पहुंच सके। उनका कहना था कि स्वास्थ्य सुविधा गांव की बुनियादी जरूरत है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गांव के पुराने पोखरों के शुद्धिकरण और सफाई को लेकर भी उन्होंने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि पोखरों की साफ-सफाई से गांव का वातावरण सुधरेगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही इन कार्यों में गांव के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विकास के साथ-साथ ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नारद जायसवाल ने पंचायत व्यवस्था को जनता के और करीब लाने की बात करते हुए कहा कि पंचायत भवन पर नियमित जनता दरबार लगाया जाएगा। यहां ग्रामीण सीधे अपनी समस्याएं रख सकेंगे और उनका तत्काल समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर घर तक विकास की किरण पहुंचेगी।
गांव में लंबे समय से बनी पानी निकासी और जलभराव की समस्या पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर राम आज्ञान ने गांव की गलियों में सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाने का भी ऐलान किया। उनका कहना है कि इससे गांव में सुरक्षा का माहौल बनेगा और रात के समय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
चुनावी माहौल के बीच नारद जायसवाल के इन वादों ने गांव की राजनीति को और गर्म कर दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पचगांव की जनता विकास के इन दावों पर कितना भरोसा जताती है और किसे अपना प्रधान चुनती है।
फिलहाल गांव में चुनावी चर्चा का केंद्र नारद जायसवाल के वादे और विकास का एजेंडा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *