J&K NEWS: जम्मू-कश्मीर में आज पीएम की रैली; 50 हजार लोग आने की सम्भावना, इसके बाद चुनावी प्रचार को लेकर भाजपा का अगला प्लान

रैली में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस रैली के साथ ही भाजपा का मुख्य प्रचार अभियान भी थम जाएगा, जिसके बाद डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले मोदी ने कटड़ा में रैली की थी।



रैली में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस रैली के साथ ही भाजपा का मुख्य प्रचार अभियान भी थम जाएगा, जिसके बाद डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले मोदी ने कटड़ा में रैली की थी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी तीसरे चरण में एमए स्टेडियम जम्मू में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली करेंगे। रैली में जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। इस रैली के साथ ही भाजपा का मुख्य प्रचार अभियान भी थम जाएगा, जिसके बाद डोर टू डोर मतदाताओं तक पहुंचा जाएगा। इससे पहले मोदी ने कटड़ा में रैली की थी।

रैली में सुबह 10 बजे तक कार्यकर्ताओं को पहुंचने को कहा गया है, जिसमें करीब 11.30 बजे मोदी आएंगे। रैली में संभावित भीड़ को देखते हुए हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए भी पंडाल को पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया गया है।

स्कूलों में परीक्षाएं स्थगित

उधर, मोदी की रैली को देखते हुए शहर के कई स्कूलों में जारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। रैली के दौरान आयोजन स्थल के आसपास के रूटों पर वाहनों की लगभग आवाजाही बंद रहेगी। रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों