BIHAR NEWS: जीतन राम मांझी का सीएम आतिशी को तंज; केजरीवाल को टैग करते हुए बोला दिल्ली की नई राबड़ी देवी

आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। आतिशी मार्लेना को सीएम बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष किया है। उन्होंने आतिशी मार्लेना की तुलना लालू यादव की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से कर दी। जीतन राम मांझी ने पोस्ट में केजरीवाल को टैग भी किया।



आम आदमी पार्टी की दिग्गज नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने के बाद आम आमदी पार्टी का विधायक मंडल उप राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। बता दें कि आतिशी को सीएम बनाए जाने पर बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुटकी ली है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर आतिशी और आप पर कटाक्ष किया।

मांझी ने ली चुटकी

उन्होंने लिखा- “दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो”। खास बात ये भी है उन्होंने अपने पोस्ट में अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना को टैग भी किया। बता दें कि आतिशी मार्लेना को आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव तक के लिए सीएम बनाया है। आतिशी भी कह चुकी हैं, उनके लिए अरविंद केजरीवाल ही सीएम रहेंगे।

जीतन राम मांझी ने क्यों लिया राबड़ी देवी का नाम?

दरअसल, यह बात 25 जुलाई 1997 की है। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। इसके बाद वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने को मजबूर हो गए। उन्होंने इस्तीफा दिया और अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। फिर 1999 में राज्य में राष्ट्रपति शासन के लागू होने तक वह मुख्यमंत्री रहीं। लालू भी कुछ समय बाद जमानत पर रिहा हो गए, लेकिन राबड़ी देवी ने सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ी। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उन्होंने फिर सीएम की कुर्सी संभाली, इतना ही नहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में वह पार्टी का चेहरा भी थीं। इसके बाद नीतीश कुमार का शासन शुरू हो गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों