दिल्ली की बारिश से राहत की उम्मीद कब? यूपी के 10 जिलों का मौसम अपडेट

दिल्ली की बारिश से राहत की उम्मीद कब? यूपी के 10 जिलों का मौसम अपडेट

दिल्ली की बारिश से राहत की उम्मीद कब?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी बारिश ने लोगों को पूरी तरह भिगो दिया। मानसून के अंतिम दिनों में हो रही इस झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में इसका प्रभाव साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वीकेंड मौसम में बदलाव और राहत मिल सकती है। शनिवार को मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

गुरुवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया। मेट्रो स्टेशनों पर भी बारिश की वजह से लोग काफी परेशान हुए। साकेत मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में पानी भरने से कई वाहन डूब गए। वीकेंड के मौसम की बात करें तो शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस दिन का तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में इस बार मानसून ने जमकर मेहरबानी दिखाई है। राजधानी में जुलाई से लेकर सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। सितंबर महीने की शुरुआत से ही बारिश ने इस महीने का कोटा पूरा कर लिया है। इसी तरह का हाल एनसीआर में भी देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में औसतन 123.4 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस महीने के 13 दिनों में ही 125.8 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, पूरे महीने में और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग मानसून की वापसी को लेकर भी उम्मीद जता रहा है।

दिल्ली एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में जमकर बारिश हुई है। जोरदार बारिश के कारण गाजियाबाद की सड़कों और घरों में पानी भर गया है, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ है और लोग परेशान हैं। वाहनों की जाम की स्थिति ने नोएडा और गाजियाबाद को मुश्किल में डाल दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, इस वीकेंड पर नोएडा और गाजियाबाद में राहत की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। गाजियाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, और रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों