दशहरा से पहले दिल्ली-यूपी वंदे भारत में बड़ा बदलाव: बढ़ेगा कोचों की संख्या!

दशहरा से पहले दिल्ली-यूपी वंदे भारत में बड़ा बदलाव: बढ़ेगा कोचों की संख्या!

वंदे भारत में बड़ा बदलाव बढ़ेगा कोचों की संख्या

दिवाली और छठ पूजा के कारण पहले से ही ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। ऐसे में दिल्ली से यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एक खुशखबरी है। त्योहार के अवसर पर दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। भारतीय रेलवे ने फेस्टिव सीजन के दौरान वंदे भारत ट्रेन के कोचों को बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। इससे तेज स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को त्योहार के दौरान कम भीड़ का सामना करना पड़ सकता है।

इस बदलाव से यात्रियों को यात्रा में और अधिक सुगमता मिलेगी। वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश में पहली बार वाराणसी से शुरू हुआ था, और अब कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला भी इसी रूट पर लागू किया गया है। त्योहारी सीजन के दौरान, दिल्ली से वाराणसी जाने वाली प्रत्येक वंदे भारत ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

भारतीय रेलवे के इस फैसले के बाद वंदे भारत ट्रेन में कोचों की कुल संख्या 16 से बढ़कर 20 हो जाएगी। आमतौर पर दिवाली, छठ, भैयादूज जैसे त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इसीलिए, कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

फेस्टिव सीजन में किए गए इस बदलाव के लिए एनसीआर की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन संख्या 22435-22436 और 22415-22416 में 17 और 18 सितंबर को क्रमश: कोचों की संख्या 20 कर दी जाएगी। अब वंदे भारत ट्रेन में कोचों की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो जाएगी। इस बदलाव से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो पहले टिकट बुक कराने के बावजूद सीट नहीं मिल पाने की समस्या का सामना करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों