हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की धमाकेदार लिस्ट जारी, भूपेंद्र हुड्डा, उदयभान और शैलजा की तिकड़ी चुनावी मैदान में!

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की धमाकेदार लिस्ट जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सत्ता प्राप्ति के लिए आखिरी तक पूरी मेहनत कर रही हैं। इस दौड़ में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी शामिल हैं, जो बहुमत प्राप्त करने की संभावना रखती हैं। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने 12 सितंबर तक अपना नामांकन पूरा कर लिया है। इसके बाद, कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।
इस सूची में 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम शामिल है। पंजाब के नेताओं में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी इस सूची में है। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अध्यक्ष उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और विनेश फोगाट भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।