रात के काले काम: कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट पर विज ने कसा तंज

रात के काले काम: कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट पर विज ने कसा तंज

कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट पर विज ने कसा तंज

अंबाला| काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने देर रात अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और अंबाला छावनी से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि “दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते हैं, इसलिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट भी रात को ही जारी की है।” विज ने यह भी कहा कि अब कांग्रेस की स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ता, चाहे सामने भूपेंद्र सिंह हुड्डा हों या राहुल गांधी।

वहीं, हिमाचल के शिमला में मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने टिप्पणी की कि “जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, चाहे हिमाचल हो या कर्नाटक, वहां तुष्टिकरण की नीति अपनाई जा रही है, जो देश के लिए बहुत घातक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों