दिल्ली से मेरठ का सफर जल्द ही बेहद आसान होने वाला है। नमो भारत ट्रेन का संचालन अब दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में यह ट्रेन मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक चल रही है, लेकिन नवंबर से इसके ट्रायल रन न्यू अशोक नगर से शुरू होंगे।
नए रूट पर यात्रा में 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा, न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों पर 550 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर के बीच किराया अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक स्टैंडर्ड क्लास का किराया 150 रुपये के आसपास हो सकता है। वर्तमान में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 110 रुपये है।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है। इस स्टेशन पर ऊर्जा और जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।