JHARKHAND NEWS: झारखंड मे निकली होमगार्ड की 3000 हजार भर्तियां; देखें क्या है प्रोसेस?

होमगार्ड की बहाली का लंबे समय से इंतजार था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इसका अलग विभाग है, जहां सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। जमशेदपुर में पहले होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया पुलिस लाइन में हुई थी।



झारखंड में जल्द ही होमगार्ड की बहाली होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह बहाली अलग-अलग जिलों में होगी। कुल रक्तियों की संख्या 3000 होगी। होमगार्ड मुख्यालय से हर जिले से सूची मांगी गई है, जहां कम होमगार्ड तैनात हैं।

इससे पहले 2017 में हुई थी बहाली

झारखंड गृह रक्षा विभाग होमगार्ड जल्द ही खाली पड़े पदों के लिए नोटिफिकेशन आधिकारीक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। बहाली के लिए पहले शारीरिक दक्षता जांच होगी, उसके बाद लिखित परीक्षा होगी। वर्तमान में हर जिले में होमगार्ड के जवानों की कमी है। इससे पहले 2017 में होमगार्ड में बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए अलग-अलग बहाली

जमशेदपुर शहरी इलाके में 44, पटमदा में 18, बोड़ाम में 32, सदर में 38, बहरागोड़ा में 41, चाकुलिया में 30, धालभूमगढ़ में 34, घाटशिला में 34, मुसाबनी में 36, डुमरिया में 25, पोटका में 16, गुड़ाबांदा में 52 समेत कुल 400 होमगार्ड के पद रिक्त हैं। बहाली के लिए हर थाना इलाके के लोगों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण और शहरी इलाके शामिल हैं। ग्रामीण गृहरक्षकों की अलग और शहरी की अलग बहाली होगी।

होमगार्ड की बहाली का लंबे समय से इंतजार था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इसका अलग विभाग है, जहां सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी। जमशेदपुर में पहले होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया पुलिस लाइन में हुई थी, अब सीटीसी जादूगोड़ा बहाली केन्द्र हो सकता है।

उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ फिर आज से

झारखंड में सिपाही भर्ती के लिए दौड़ मंगलवार से फिर शुरू हो गई है। सात में से एक पलामू के चियांकी एयरपोर्ट सेंटर को रद्द कर दिया गया है। अब दौड़ केवल छह सेंटरों पर होगी। परीक्षा को लेकर कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। अब हर सेंटर पर रोजाना तीन हजार अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। साथ ही सुबह 9 बजे के बाद दौड़ नहीं होगी। सेंटरों पर स्वास्थ्य संबंधित सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *