BIHAR NEWS: ललन सिंह का तेजस्वी पर हमला; पूछा बिहार मे कहा है अपराध, और आपके रैलियों का परिणाम जिरो ही रहेगा

केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद ललन सिंह ने नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में एक धुरी बताया है। इसके साथ ही सिंह ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया है। उन्होंने तेजस्वी के यात्रा पर निकलने को लेकर भी तंज कसा। सिंह ने कहा कि ऐसी यात्राओं का नतीजा जीरो ही रहने वाला है।



केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में एक धुरी की तरह हैं। नीतीश कुमार का हाथ जिसके साथ रहता है, वही बिहार में शासन करता है। पटना हवाईअड्डा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। ललन ने कहा कि नीतीश कुमार पर राजद के नेता जो कुछ भी बोल रहे, उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने तो यह कह ही दिया है कि उन्होंने (नीतीश कुमार ने) दो बार राजद के साथ गठबंधन करके गलती की।

मुख्यमंत्री नीतीश की यूएसपी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस है। लेकिन, राजद के लोगों ने नीतीश कुमार के इस सिद्धांत को तार-तार कर दिया।

बढ़ते अपराध पर दिया बयान

राजद नेताओं द्वारा बिहार में अपराध बढ़ा हुआ है, कहे जाने पर जब ललन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कहां है बिहार में अपराध? अपराध की स्थिति का मतलब संगठित अपराध होता है। बिहार मे संगठित अपराध नहीं है।

तेजस्वी यादव की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यात्रा में कोई रोक-टोक नहीं है। पर वह जितनी भी यात्रा कर लें, परिणाम जीरो ही रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों