12 साल बाद लौटी पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति की हत्या, गिरिडीह में मामला दर्ज

झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 12 साल पहले पति को छोड़कर भागी पत्नी देवंती देवी, डेढ़ माह पहले वापस लौट आई थी। वापस लौटने के बाद देवंती ने अपने छोटे बेटे दीपक कुमार के साथ मिलकर पति दीनानाथ मंडल की गला दबाकर हत्या कर दी।
मामला तब सामने आया जब मृतक की मां ने शनिवार सुबह दीनानाथ का शव बेड पर पड़ा देखा और शोर मचाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बगोदर बस पड़ाव के पास से हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।