J&K NEWS: अमित शाह जम्मू-कश्मीर में दो दिन के दौरे पर; आतंकवाद को लेकर कई बड़ी बातें बोली
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अमित शाह थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रैली स्थल पर लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। इससे पहले अमित शाह ने कल बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 इतिहास बन गया है कभी लौट कर नहीं आएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कई वादे किए। शनिवार (आज) को वे जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह पलोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में लोगों का आगमन शुरू हो चुका है। रैली स्थल पर भारत माता की जय के जयघोष हो रहे हैं। भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंच गई हैं।
अमित शाह ने कहा कि 70 साल तक हम अपने अधिकार के लिए बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए लड़ते थे। अब न हमें मांगने की जरूरत है न आंदोलन करने की जरूरत है। जो आपके मन में है वह मोदी जी आपको सीधे दे रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता घर जाएं और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का काम करें।
अमित शाह ने कहा कि विरोधियों को सिर्फ हराना नहीं है। जमानत जब्त कर उन्हें घर बैठाना है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार 370 की परछाई के बाहर चुनाव हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के कार्यकर्ता हैं। रैली के मंच पर अमित शाह पहुंच गए हैं। उनके साथ जी किशन रेड्डी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद हैं। महिला कार्यकर्ता हाथ में बीजेपी का झंडा लिए भारत माता की जय के नारे लगा रही हैं। कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिख रहा है। पूरा पलोड़ा मैदान भगवे कलर से सज गया है।