यमुनानगर: महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर गर्भपात कराया

यमुनानगर: महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर गर्भपात कराया

महिला से दुष्कर्म

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शादी का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी हरीश कुमार नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। 27 जून को आरोपी ने होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद, शादी का झांसा देकर उसने महिला के साथ कई बार संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवाया और शादी करने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों