राम रहीम की फरलो आज समाप्त, 13 अगस्त को जेल से रिहा हुआ, अब सुनारिया जेल लौटेगा

13 अगस्त को जेल से रिहा
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो बुधवार को खत्म हो रही है। इसके खत्म होते ही राम रहीम को फिर से रोहतक की सुनारिया जेल में जाना पड़ेगा। दरअसल, 13 अगस्त को जेल से रिहा किया गया था और उसे उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहने का आदेश दिया था।
राम रहीम द्वारा पहले जब फरलो मांगी गई थी,तब उस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने राम रहीम को फरलो देने पर सवाल भी उठाए थे। लेकिन हाईकोर्ट ने SGPC की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार इस तरह का फैसले लेने में सक्षम है। उस दौरान राम रहीम ने कहा था कि उसे 14 दिन की फरलो मिलनी चाहिए। इसके बाद 29 फरवरी को हाईकोर्ट ने सरकार से कहा था कि कोर्ट की परमिशन के बिना राम रहीम को फरलो देने पर विचार नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने उसकी मांग को अस्वीकार कर दिया था।
साध्वी दुष्कर्म मामले में साल 2017 में गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 13 अगस्त को सरकार की तरफ से 21 दिन की फरलो मिली थी, जिसे उसने यूपी के बरनावा आश्रम में बिताया था। फरलो पूरी होने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे रोहतक की जेल में लेकर जाएगी।
बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 19 जनवरी को छठी बार 50 दिनों की पैरोल पर बरनावा आश्रम आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के लोगों के साथ रहा। इस दौरान उसने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर रामलला को विराजमान करने पर भी एक गाना लॉन्च किया था। 50 दिन की पैरोल का समय बिताने के बाद वह यहं से 10 मार्च को सुनारिया जेल वापस चला गया।
इससे पहले भी डेरा प्रमुख 17 जून 2022 को 30 दिन, 15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन, 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन, 21 नवम्बर 2023 को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा आश्रम में रहा। हालांकि डेरा प्रमुख के बार-बार पैरोल को लेकर मामला हाइकोर्ट मे गया था। 13 अगस्त को डेरा प्रमुख के सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर फिर बरनावा आश्रम पहुंचा।