छत्तीसगढ़ में BJP सदस्यता अभियान शुरू, मिस्ड कॉल देकर बनें सदस्य, सीएम साय ने की घोषणा

images (7)

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान की शुरुआत 3 सितंबर से होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी से जुड़ने के लिए 880 000 2024 पर मिस्ड कॉल करें और पार्टी के सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। दो सितंबर को मुख्यमंत्री साय को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने “महतारी वंदन योजना” की सातवीं किस्त जारी करने की घोषणा की, जिससे प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभ मिलेगा।

साय ने “राष्ट्रीय पोषण माह 2024” की भी शुरुआत की और सभी को कुपोषण के खिलाफ शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों