Haryana Election: JJP विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल, मोहन लाल बड़ौली और बिप्लब देब की जॉइनिंग

Mohan-Lal-Badoli-2024-07-7c37191f859d187f6c1caf9ecf46182c

फतेहाबाद। टोहाना से निवर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली सोमवार सुबह दिल्ली में भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कयास लगाए जा रहा है कि विधानसभा चुनावों में देवेंद्र बबली टोहाना से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हालांकि भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ऐसी कोई जानकारी होने से स्पष्ट इंकार किया है।

मनोहर लाल ने बबली की पार्टी में शामिल होने का रास्ता साफ किया

माना जा रहा है कि देवेंद्र बबली के भाजपा में शामिल होने के रास्ते को केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ किया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और बिप्लब देव ने देवेंद्र बबली को बीजेपी का पटका पहनाकर भाजपा में जॉइनिंग कराया।

बबली को टिकट के लिए कांग्रेस मुख्यालय में भी देखा गया था

देवेंद्र बबली कुछ दिन पहले तक कांग्रेस से टिकट के लिए कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस मुख्यालय में देखे गए थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी द्वारा दो टूक जवाब देने से वो काफी खिन्न हो गए थे। इसके बाद से ही वो भाजपा नेताओं के संपर्क में थे।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने उन्हें चुनाव सहप्रभारी बिप्लब देब के पास भेजा और वहां से बिप्लब देब ने बबली को बराला के पास जाने की सलाह दी। हालांकि बराला इस मामले में किसी प्रकार की कोई भी जानकारी होने से स्पष्ट इंकार कर रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि बिना बराला की हरी झंडी के बिना देवेंद्र बबली की भाजपा में इंट्री संभव नहीं थी।

बबली के टोहाना से चुनाव लड़ने का मार्ग खुल गया

बबली पिछले चुनाव में जजपा टिकट पर टोहाना से जीतकर जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री बने थे, लेकिन गठबंधन टूटते ही उनका मंत्री पद भी चला गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने समर्थकों से कांग्रेस को खुला समर्थन दिलवाया था जिसके चलते कुमारी सैलजा को टोहाना से भारी लीड मिली थी।

अब भाजपा टिकट पर देवेंद्र बबली के टोहाना से विधानसभा चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है और इसी के साथ अब तक चुनाव की तैयारी कर रहे बराला के करीबी नप अध्यक्ष नरेश बंसल को खासा झटका लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों