विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में नई नियुक्तिया महंत बालक प्रदेश मंत्री और अभिषेक सिंह जिलाध्यक्ष बने

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में नई नियुक्तिया महंत बालक प्रदेश मंत्री और अभिषेक सिंह जिलाध्यक्ष बने ।
आनंद पब्लिक महराजगंज
रंजीत मोदनवाल
.घुघली ब्लॉक सभागार में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महंत बालकदास की संगठन का प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही अभिषेक सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से देश और समाज का विकास जुड़ा है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन महंत बालक दास ने किया।
बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें संभाग प्रभारी कमलेश शाह प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल और मंडल प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी शामिल अन्य उपस्थित सदस्यों में अनुराग श्रीवास्तव, घुघली ब्लाक अध्यक्ष सोनू और जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र गुप्ता थे। जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शैलेश या कृष्ण गोविंद राव, हरिकेश यादव, श्याम बिहारी साहनी और गोरक्षा प्रकोष्ठ केन रामबचन चौहान ने भी बैठक में हिस्सा लिया।