भाजपा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह ‘मम्मा’ का भोपाल में निधन

मम्मा' नहीं रहे , वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ सिंह का निधन -

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, जिन्हें ‘मम्मा’ के नाम से जाना जाता था, का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

 

राजनीतिक सफर

 

सुरेंद्र नाथ सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। वे भोपाल नगर निगम में पार्षद रहे और 2007 से 2014 तक भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भोपाल मध्य सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन 2018 के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

 

नेताओं की श्रद्धांजलि

 

उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मम्मा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। उनके निधन का समाचार सुनकर दु:खी एवं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजन के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!”

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, “भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

 

वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भाजपा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और भोपाल के पूर्व विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष के साथी श्री सुरेंद्र नाथ सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”

 

अंतिम संस्कार

 

सुरेंद्र नाथ सिंह का अंतिम संस्कार आज भोपाल में किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों