Delhi Cabinet: केजरीवाल को दी मात, अब मंत्री पद की लेंगे शपथ; जानिए प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

Delhi Cabinet: केजरीवाल को दी मात, अब मंत्री पद की लेंगे शपथ; जानिए प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

आज रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगीं। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री होंगे। भाजपा ने 27 साल पर राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। वहीं, आप को करारी हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आप के मुखिया को मात दी।

नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा को जहां 30,088 वोट मिले। वहीं, केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मात्र 4,568 वोट मिले। दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, आइए इसके बारे में जानते हैं..

कौन हैं प्रवेश वर्मा?
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को एक स्थापित राजनीतिक परिवार में हुआ। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। राजनीति में प्रवेश का रुझान बढ़ाने में उनके पिता का योगदान काफी अहम माना जाता है। प्रवेश के चाचा आजाद सिंह उत्तर दिल्ली नगरपालिका में मेयर रह चुके हैं। 2013 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।
प्रवेश वर्मा की शुरुआती पढ़ाई आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से डिग्री हासिल की। प्रवेश ने अपनी पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री- मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों