महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगरा में भव्य शिवाजी महाराज स्मारक के लिए कोठी मीना बाजार मांगा

Maharashtra Government Will Build A Grand Memorial In Mansion Where Shivaji  Maharaj kept Under House Arrest - Amar Ujala Hindi News Live - Up:ताज से  खूबसूरत बनेगा शिवाजी महाराज का स्मारक, महाराष्ट्र

 

आगरा किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश सरकार से कोठी मीना बाजार को अधिग्रहण करने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी म्यूजियम कर दिया है, और महाराष्ट्र सरकार को यहां शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाना चाहिए।

 

महाराष्ट्र की अजिंक्य देवनागिरी प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को आगरा किले के कोठी मीना बाजार में ही नजरबंद किया गया था। इसलिए यह स्थान उनके स्मारक के रूप में स्थापित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब हमारे पुरखे नहीं हो सकते, हमारे पुरखे छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज हैं।

 

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता विक्की कौशल भी उपस्थित थे। केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसीपी सिंह बघेल ने घोषणा की कि आगरा में कोठी मीना बाजार पर शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा और आगरा-मुंबई हाईवे का नाम बदलकर आगरा-शिवाजी हाईवे करने का प्रस्ताव रखा।

 

विक्की कौशल, जिन्होंने फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, ने शिवाजी को दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि वह केवल महाराष्ट्र के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भी शिवाजी जयंती पर आगरा किले में आगे आने की इच्छा जताई। फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने बताया कि ‘छावा’ फिल्म में संभाजी महाराज के साहस और सत्य को दिखाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों