मोकामा गोलीबारी के बाद अनंत सिंह और सोनू ने किया सरेंडर
मोकामा गोलीबारी के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू ने सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल में भेज दिया गया, वहीं सोनू को फुलवारीशरीफ जेल भेजा गया है। सरेंडर करने से पहले प्रभात खबर के साथ बातचीत में सोनू ने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा कि वह रोजी रोजगार की तलाश में थे और बर्तन धोकर अपना जीवन निर्वाह कर रहे थे। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
अपनी गिरफ्तारी से पहले सोनू ने प्रभात खबर को बताया कि वह कोई जन्मजात पैसा वाला नहीं थे। पैसे के महत्व को समझते हैं और यही कारण है कि उनके साथ पैसे को लेकर कोई छल करता है तो वह काफी नाराज हो जाते हैं। अपने मैनेजर अशोक के घर में ताला लगाने और उसके साथ मारपीट से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए सोनू ने कहा कि 10 रूपया में भी पटना में पूरा दिन गुजारा है। बर्तन भी धोया है। ऐसा नहीं है कि जो कुछ दिख रहा है सब कुछ उन्हें विरासत में मिल गया था। इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था