JHARKHAND WEATHER:- आज झारखंड के कौन-कौन से जिलों में होगी बारिश, ओलें पड़ने की भी है आशंका
झारखंड के गिरिडीह, कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम में अगले कुछ घंटों में वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है।
झारखंड के 6 जिलों में थोड़ी देर में गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। बारिश के साथ वज्रपात भी होने की प्रबल संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने थोड़ी देर पहले तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है, जिसमें यह बात कही है।
कोडरमा, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि 2 से 3 घंटे में झारखंड के 3 जिलों में गरज के साथ वर्षा होगी। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की संभावना है। इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें। मौसम विभाग की ओर से अब तक 2 चेतावनी जारी की गई है। इसमें पहली चेतावनी पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह और कोडरमा जिले के लिए है।
धनबाद, जामताड़ा और सरायकेला में भी होगी बारिश
दूसरी चेतावनी अभी-अभी आई है, जिसमें 3 अन्य जिलों में वर्षा एवं आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 घंटे में धनबाद, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले में भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। इसके लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी की है।
खराब मौसम में पेड़ और बिजली के पोल से दूर रहें
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि चूंकि झारखंड वज्रपात के लिहाज से बेहद संवेदनशील राज्य है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। खराब मौसम में लोग बिल्कुल घर से बाहर न जाएं। किसानों को भी खेत में नहीं जाने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। कहा है कि अगर आप घर से बाहर हैं, तो मौसम खराब होने की स्थिति में किसी पक्के छत के नीचे शरण ले लें।
13 जिलों में आज भारी बारिश की मौसम विभाग ने दी है चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को झारखंड के 13 जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज) के लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है। यानी इन 13 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।
आज झारखंड का मौसम कैसा रहेगा
झारखंड के 13 जिलों में आज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने वर्षा एवं वज्रपात की भविष्यवाणी की है। गरज के साथ बारिश एवं आसमानी बिजली गिरने की संभावना है।
झारखंड के किन जिलों में आज बारिश होगी
मौसम विभाग ने आज 2 चेतावनी जारी की है. इसमें कहा है कि झारखंड के 6 जिलों में थोड़ी देर में गरज के साथ बारिश होगी। वज्रपात भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोडरमा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा और सरायकेला में भी बारिश होगी।