“Bigg Boss 18 में कदम रखते ही इन कंटेस्टेंट्स की फॉलोइंग हुई दोगुनी, क्या ये जीत पाएंगे ट्रॉफी?”

रजत दलाल के बढ़े फॉलोअर्स
बिग बॉस हाउस में समीकरण शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले रजत दलाल (Rajat Dalal) को रियलिटी शो का मजबूत खिलाड़ी बताया जा रहा है। बिग बॉस हाउस में एंट्री के समय रजत के इंस्टाग्राम पर 569K फॉलोअर्स थे। हालांकि, अब उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ चुकी है। आज के समय में रजत दलाल को 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। फॉलोअर्स की संख्या में हुई बढ़ोतरी को देखकर कहना लाजमी है कि उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

करणवीर मेहरा के इतने हुए फॉलोअर्स
Photo Credit- Instagram
विवियन डीसेना की फैन फॉलोइंग में हुई वृद्धि
टीवी एक्टर विवियन डीसेना छोटे पर्दे के कई पॉपुलर सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। बिग बॉस 18 में एंट्री से ही वह चर्चा में रहते हैं। फैन फॉलोइंग की बात करें तो सलमान खान के शो की शुरुआत में उनके 657K फॉलोअर्स थे। हालांकि, अब विवियन को चाहनेवालों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। आज के समय में एक्टर को इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।
Photo Credit- Instagram
ईशा सिंह की बढ़ी पॉपुलैरिटी
छोटे पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ईशा सिंह काम कर चुकी हैं। बिग बॉस 18 में एंट्री के बाद अविनाश मिश्रा के साथ अपनी दोस्ती को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। ग्रैंड फिनाले के इतने करीब पहुंचने के बाद ईशा के फॉलोअर्स में भी इजाफा हुआ है। पहले उन्हें इंस्टाग्राम पर 869K लोग फॉलो करते थे, लेकिन अब एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है और उन्हें 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि 19 जनवरी को होने वाले बिग बॉस 18 के फिनाले में किस कंटेस्टेंट के हाथ में शो के विनर की ट्रॉफी आती है।