“Devoleena Bhattacharjee के घर में खुशियों की लहर, ‘गोपी बहू’ ने बेटे को दिया जन्म”

Devoleena Bhattacharjee Delivers Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। देवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसके बाद से ही फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री में उनके दोस्त भी उनके बधाई दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर
देवोलीना ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का यहां है।’ एक्ट्रेस शादी के दो साल बाद मां बनी हैं। मां बनने के बाद एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। फैंस और सेलेब्स के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी एक्ट्रेस को मां बनने की मुबारकबाद दे रहे हैं।
साल 2022 में की थी शादी
एक्ट्रेस साल 2022 में बॉयफ्रेंड शाहनवाज संग शादी के बंधन में बंधी थी। देवोलीना ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। बाद में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दी थी। हाल ही में एक्ट्रेस की गोदभराई की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस ने उन फोटोज पर खूब प्यार भी लुटाया था।
‘गोपी बहू’ से मिली पहचान
एक्ट्रेस ‘साथ निभाना साथिया’ से ‘गोपी बहू’ के किरदार से काफी फेमस हुई थीं। इस किरदार ने एक्ट्रेस को खूब फेम दिलाया। आज भी उनके फैंस उन्हें ‘गोपी बहू’ कहकर ही बुलाते हैं। इसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में देखा गया था। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ‘छठी मैया’ शो की शूटिंग कर रही थीं। प्रेग्नेंसी की वजह से ही एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहा।