ब्रजेश पाठक का बयान, आजम खां का पत्र अंदरूनी कलह को उजागर करता है, सपा की स्थिति कमजोर

jh

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सपा अब अंदरूनी कलह से जूझ रही है और उसके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। उन्होंने सपा को अराजकतत्वों, गुंडों और षड्यंत्रकारियों का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया है, जो समाज में अशांति फैलाने का काम करते हैं। यह बयान सपा के नेता आजम खां द्वारा लिखे गए पत्र के संदर्भ में दिया गया है, जिसमें आजम खां ने इंडिया गठबंधन पर मुस्लिम समुदाय की अनदेखी का आरोप लगाया था।

आजम खां के पत्र में यह आरोप लगाया गया कि इंडिया गठबंधन को मुस्लिमों के मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। उनका कहना था कि अगर गठबंधन ने ऐसा नहीं किया, तो मुस्लिम समुदाय को अपने भविष्य के बारे में फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही, आजम खां ने रामपुर में हुए कथित अत्याचारों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह मामला संसद में उतनी ही मजबूती से उठाया जाना चाहिए, जैसे कि संभल के मामले को उठाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन इस मुद्दे पर चुप रहा और रामपुर में हुए जुल्मों को नजरअंदाज किया, जबकि मुस्लिम लीडरशिप को समाप्त करने का काम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों