“हमेशा लड़ती रहूंगी”: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना, Z प्लस सुरक्षा पर जताई नाराजगी

IMG_1810

स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर उनके खिलाफ कुछ तीखे आरोप लगाए हैं। स्वाति ने केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा कि वह दो राज्यों की Z प्लस सुरक्षा के साथ घूमते हैं और जब किसी ने पानी फेंका तो उसे जानलेवा हमला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब केजरीवाल के घर में उनके पालतू गुंडों ने उन्हें मारा और गालियाँ दीं, तब केजरीवाल ने शर्म नहीं महसूस की थी। इसके बजाय, उन्हें मारने वाले व्यक्ति को एक उच्च सरकारी पद दे दिया था। स्वाति ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और इसके बावजूद उन्हें दबाने का प्रयास किया गया।

 

अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंके जाने की घटना ग्रेटर कैलाश में हुई, जब वह पदयात्रा कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान अशोक झा के रूप में की है, जो एक बस मार्शल है। आरोप है कि उसने केजरीवाल पर पानी फेंका, जबकि दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना था कि यह स्प्रिट था, जो केजरीवाल पर गिरा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

सौरभ भारद्वाज ने इस घटना के बारे में कहा कि आरोपी भाजपा का सदस्य है और भाजपा के हार के डर से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य ने केजरीवाल पर जलाकर मारने की कोशिश की और यह भाजपा की घटिया राजनीति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों