“चिराग पासवान ने झारखंड में किया कमाल, 100% स्ट्राइक रेट, NDA को मिली हार”

चतरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी का झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Seat Result 2024) में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन बीते लोकसभा चुनाव में भी था। लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने बिहार की 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।
वहीं, अब झारखंड विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एनडीए के तहत एक सीट पर चुनाव लड़ा। उनकी पार्टी ने चतरा विधानसभा सीट (Chatra Vidhan Sabha Seat Result) से जनार्दन पासवान को टिकट दी और वही हुआ जिसकी चिराग ने प्रार्थन की थी। चिराग की पार्टी ने अपनी एक सीट निकाल ली।
चिराग ने फिर दिखाई अपनी राजनीतिक ताकत
एक तरफ एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है, वहीं चिराग पासवान ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत सबको दिखा दी है। इस चुनाव में जहां एनडीए की लगभग हार तय है, उसी समय बात चिराग पासवान की भी हो रही है। चिराग ने एक सीट पर कैंडिडेट उतारा और खूब जमकर प्रचार किया। आखिर में उन्हें मेहनत का फल भी मिला।
चतरा विधानसभा चुनाव का परिणाम
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चतरा विधानसभा से जनार्दन पासवान को उतारा। जनार्दन पासवान को 27 राउंड की गिनती के बाद 109019 वोट हासिल किए। वह राष्ट्रीय जनता दल की रश्मि प्रकाश से 18 हजार 401 वोटों से आगे रहे। इस सीट पर तीसरे नंबर पर झारखंड लोकतात्रिंक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक भारती रहे। उन्हें 16 हजार के करीब मत मिले।