Maharashtra Election Result Live: “गद्दार के दांव पर भारी पड़ा विकास का नारा, महायुति को मिली प्रचंड बहुमत”

Maharashtra Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन 100 सीटों को भी तरस गया है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स-
लाइव अपडेट
फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा- मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा कि ‘यह महायुति के लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है। राज्य की लाडकी बहिनों ने गठबंधन को आशीर्वाद दिया, जिससे गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं। जनता ने महा विकास अघाड़ी के ध्रुवीकरण के प्रयास को विफल कर दिया है।’
केंद्रीय मंत्री बोले- ये अपेक्षा से बड़ी जीत
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर कहा, ‘बड़ी सफलता मिली है और अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिली है… महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है। उन्होंने(MVA) जो आरोप लगाए थे, उसका उत्तर जनता ने उन्हें दे दिया है… यह हमारी बहुत बड़ी विजय है और महाराष्ट्र की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।’
सीएम शिंदे ने मनाया जीत का जश्न
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाया।
फडणवीस को सीएम बनाने वाले पोस्टर लगे
वाशिम शहर में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर देखे गए। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे से 24,593 मतों से आगे चल रहे हैं। महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार आगे
औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार इम्तियाज जलील सईद आगे चल रहे हैं। डिंडौसी सीट पर शिवसेना के संजय निरूपम आगे चल रहे हैं।
अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे
अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे चल रहे हैं। वहीं एनसीपी उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि दोनों के बीच महज 162 वोटों का अंतर है और कांटे की लड़ाई जारी है।