Jharkhand Election Result: “हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की चुनावी मैदान में टक्कर, झारखंड की सीटों पर असर”

kalpana_soren_hemant_soren_1727436040776

Jharkhand Hot Seats Result:  झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Result 2024) के रुझानों ने सबको चौंका दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, JMM गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, BJP गठबंधन 31 सीटों पर आगे है। चलिए अब आपको हॉट सीट का हाल बताते हैं।

 

  • बरहेट विधानसभा सीट- बरहेट विधानसभा सीट (Barhait Seat Result 2024) पर 2 राउंग की गिनती के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन को 9657 वोट मिले हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम हैं। उन्हें 4736 वोट मिले हैं।
  • गांडेय विधानसभा सीट- गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Seat Result 2024) से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। वह बीजेपी की मुनिया देवी से पीछे चल रही हैं। बीजेपी की मुनिया देवी को 2 राउंड की गिनती के बाद 12354 वोट मिले हैं। वहीं, कल्पना 3910 वोटों से पीछे हैं।
  • सरायकेला विधानसभा सीट- सरायकेला विधानसभा सीट (Saraikela Seat Result 2024) पर मुकाबला रोचक है। झामुमो छोड़कर बीजेपी में गए चंपई सोरेन इस सीट पर करीब 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर झामुमो के गणेश महाली हैं।
  • धनवार विधानसभा सीट- धनवार विधानसभा सीट (Dhanwar Seat Result 2024) पर बीजेपी के बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं। 2 राउंड की गिनती के बाद मरांडी को 9396 वोट मिले हैं। वहीं, सीपीआई-एमएल के राज कुमार यादव को 4294 वोट मिले हैं।
  • जामताड़ा विधानसभा सीट- जामताड़ा विधानसभा सीट (Jamtara Seat Result 2024) पर बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। यहां इरफान अंसारी 13 हजारों वोटों से आगे चल रहे हैं। सीता सोरेन को 3 राउंड की गिनती के बाद 12208 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों