UP Assembly By Election 2024 voting: “यूपी में नौ सीटों पर मतदान, कुंदरकी में 41% से अधिक वोटिंग, घमासान जारी”

UP Assembly By Election 2024 voting: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कई जगह से बवाल, हंगामे की खबरें आई हैं। सपा लगातार बीजेपी, पुलिस और प्रसाशन के अधिकारियों पर बेईमानी का आरोप लगा रही है। इस बीच अखिलेश की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कानपुर में एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।
यूपी उपचुनाव में करीब 34.35 लाख मतदाता 90 प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय करेंगे। इनमें 11 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।
उपचुनाव में भाजपा आठ व उसकी सहयोगी रालोद एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं सपा, कांग्रेस के समर्थन से सभी नौ सीटों पर मैदान में है। बसपा भी इस उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर ताल ठोक रही है। मतगणना 23 नवंबर शनिवार को होगी। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे।