बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 12 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

jknjkn

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 34 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है। यह घोषणा उन्होंने गया के बेलागंज और इमामगंज में आयोजित चुनावी रैलियों में की। उन्होंने कहा कि 2020 में किए गए 10 लाख नौकरियों के वादे में से अब तक 7.17 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। 2025 तक 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां और 24 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करने की योजना है।

नीतीश कुमार ने राज्य में 2005 से हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कानून व्यवस्था और बुनियादी सेवाओं की हालत बेहद खराब थी, और हिन्दू-मुस्लिम के बीच संघर्ष होता था। उन्होंने दावा किया कि अब हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर झगड़े नहीं होते और समाज में सौहार्द है। उन्होंने 8,000 से अधिक कब्रिस्तानों और 60 साल पुराने मंदिरों की घेराबंदी का काम भी पूरा कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों