OTT New Releases: सिटाडेल से विजय 69 तक OTT पर रिलीज़ हुईं 5 बेहतरीन सीरीज और मूवीज, आज ही देखें!

file-image-2024-11-04t132142-1730706921

OTT New Releases: इस हफ्ते  ओटीटी पर कई धमाकेदार मूवीज और सीरीज रिलीज हुई हैं। आप इन्हें वीकेंड पर घर में बैठकर ही एन्जॉय कर सकते हैं। इन मूवीज-सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं। ये आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगी। सस्पेंस, क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरपूर इन लेटेस्ट रिलीज से आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन सी सीरीज और मूवीज शामिल हैं।

सिटाडेल: हनी बनी

वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु स्टारर ये वेब सीरीज 7 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इसे आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं। वरुण और समांथा के साथ इसमें के के मेनन भी मुख्य किरदार में हैं। इसे राज और डीके ने डायरेक्ट किया है।

देवरा पार्ट 1

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की ये मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इससे पहले ये 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जाह्नवी कपूर की ये पहली साउथ मूवी है। इसमें आपको भरपूर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। वहीं सैफ अली खान इसमें नेगेटिव किरदार में हैं।

वेट्टाइयन

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की ‘वेट्टाइयन’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। दोनों सुपरस्टार्स एक साथ इस मूवी में 33 साल बाद दिखाई दिए हैं। ये एक एक्शन ड्रामा मूवी है। इसमें अमिताभ और रजनीकांत के साथ-साथ फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर और रितिका सिंह मुख्य किरदार में नजर आए हैं।

द बकिंघम मर्डर्स

करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इससे पहले ये मूवी 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये एक सस्पेंस-ड्रामा फिल्म है। एक्ट्रेस ने मूवी में ब्रिटिश-भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है।

विजय 69

अनुपम खेर स्टारर ‘विजय 69’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। वीकेंड पर देखने के लिए वाकई ये एक शानदार मूवी है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। इसे अक्षय रॉय ने डायरेक्ट किया है। अनुपम के साथ मूवी में राज शर्मा और नरेंद्र जेटली भी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों