Kolkata Doctor Case: आज पूरे देश में डॉक्टरों की हड़ताल, अस्पताल में ओपीडी सेवाएं ठप

ABP News: कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी पर डॉक्टरों की हड़ताल, अस्पतालों में OPD और OT सेवाएं ठप,कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी की घटना के विरोध में आज पूरे देश भर में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सुबह से चौबीस घंटे की हड़ताल का एलान किया है, जो कल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान केवल जरूरी सेवाएं और इमरजेंसी वार्डों को हड़ताल से बाहर रखा गया है। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई जा रही है। सरकार ने CPA के लिए समिति बनाने का प्रस्ताव किया है, लेकिन अधिनियम हड़ताल खत्म होने के बाद ही लागू होगा।.डॉक्टरों का बयान…सुरक्षित नहीं है डॉक्टर…सभी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा की सरकार ले जिम्मेदारी..