Bigg Boss 18: “एकता कपूर ने Bigg Boss 18 में विवियन, रजत और चाहत को क्यों दी फटकार?”

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शो में जमकर विवाद देखा गया है। वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें सलमान खान की जगह एकता कपूर शो होस्ट करती नजर आ रही हैं। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि एकता घरवालों की जमकर क्लास लगा रही हैं। विवियन से लेकर चाहत पांडे तक एकता ने एकतरफा सबकी क्लास लगाई। आइए आपको भी बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है?
विवियन को लगाई फटकार
सलमान खान इस बार वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह इस बार एकता कपूर और रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे। हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें एकता घरवालों पर खूब भड़क रही हैं। एकता ने सबसे पहले विवियन डीसेना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘विवियन मैंने आपको लॉन्च किया था तो मुझे हक बनता है कि मैं आपसे सवाल करूं। अगर आपने 8-10 साल टीवी पर काम किया है तो क्या… तो क्या अब सभी सदस्य आपको सिर चढ़ा लें?’ एकता ने अपने सवालों से विवियन को भी चुप कर दिया।
रजत की निकाली हेकड़ी
वहीं एकता ने आगे रजत दलाल पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने घर में रजत के बिहेवियर पर सवाल उठाए। एकता ने कहा, ‘अविनाश तुम से इतना छोटा है उसके सामने आप सीना तानकर खड़े हो जाते हैं। आप कोई तोप नहीं हैं और आप बस अपने से छोटे लोगों पर ही दबाव बना सकते हैं। आपने अगर मेरे पिताजी का नाम लिया होता तो मैं घर में आती आपको बताने की इसका क्या मतलब होता है।’
चाहत को दिया रियलिटी चेक
एकता कपूर यहां भी चुप नहीं हुई। इसके बाद एकता ने चाहत पांडे की भी क्लास लगाई। उन्होंने कहा, ‘यहां कुछ लड़कियां वुमन कार्ड खेलती हैं और गलत फायदा उठाती हैं। आप यहां एक खिलाड़ी हैं और लड़का-लड़की इस शो में सब इक्वल हैं। आप इस प्लेटफॉर्म पर लड़कियों को रिप्रेजेंट कर रही हैं। यहां औरत और मर्द में कोई फर्क नहीं है।’