Box Office Collection Day 7: “रेस में कौन है आगे? रूह बाबा या बाजीराव सिंघम, जानिए अब तक की कमाई”

Box Office Collection Day 7:  “रेस में कौन है आगे? रूह बाबा या बाजीराव सिंघम, जानिए अब तक की कमाई”

Box Office Collection Day 7: ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर ही दोनों मूवीज ने ताबड़तोड़ कमाई की।लेकिन वहीं अब दोनों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही, बीते दिनों से मूवी की कमाई का ग्राफ गिर रहा है। 1 नवंबर को रिलीज हुई दोनों मूवीज को लोग पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की इन मूवीज से बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

‘सिंघम अगेन’ की अब तक की कमाई

अजय देवगन की एक्शन मूवी ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.5 करोड़ कमाई की थी। वहीं बीते गुरुवार मूवी को सात दिन पूरे हो गए हैं। मूवी ने सातवें दिन 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। रोहित शेट्टी की ये मूवी अब तक 173 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 7 नवंबर को मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 18.24% थी। वहीं सुबह के शोज 9.06%, दोपहर के 17.28%, शाम के 18.81% और रात के 27.82% रहे।

हॉरर कॉमेडी मूवी की कमाई

वहीं कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ‘भूल-भुलैया 3’ ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सातवें दिन मूवी ने 9.50 करोड़ की कमाई की। 7 नवंबर को मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.54% रही। सुबह के शो 13.19%, दोपहर के शो 24.15%, शाम के शो 25.97% और रात के शो 30.83% रहे।

दोनों मूवीज में कौन आगे?

बीते गुरुवार कार्तिक आर्यन की भूल-भुलैया 3 ने अजय देवगन की सिंघम अगेन को पछाड़ दिया है। वहीं दोनों मूवीज के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो रोहित शेट्टी की एक्शन मूवी कमाई के मामले में आगे हैं। दोनों ही मूवीज मल्टीस्टारर है। भूल-भुलैया 3 ने अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तृप्ति डिमरी हैं। साथ ही सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और सलमान खान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों