Bigg Boss18: ‘वीकेंड का वार’ का नया अंदाज: सलमान खान ने बदला दिन, घरवालों को मिलेंगे नए टास्क!

Salman-Khan-bolsters-security-amid-rising-threats-buys-bulletproof-car-worth-Rs.-2-crores-from-Dubai-Report-2

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar:सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में अनलिमिटेड ड्रामा दर्शकों भा रहा है। आये दिन घर में घमासान देखने को मिल रहा है। चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की लड़ाई हो या फिर करण और विवियन की तू-तू-मैं-मैं लोगों को ये देखना अच्छा लग रहा है। वहीं शो में कुछ नए बदलाव किये गए हैं। ‘वीकेंड का वार’ की टाइमिंग बदल दी गयी है। आइये आपको भी बताते हैं अब सलमान खान किस दिन और किस टाइम घरवालों की क्लास लेंगे।

संडे में नॉर्मल एपिसोड होगा टेलीकास्ट

दरअसल शो में अब रविवार के एपिसोड में सलमान खान नहीं दिखाई देंगे। भाईजान अब रविवार की जगह शुक्रवार को घरवालों की क्लास लेते नजर आएंगे। फैन पेज बिग बॉस तक ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। संडे में नॉर्मल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।

ये होगी शो की टाइमिंग

वहीं इसकी टाइमिंग में भी बदलाव किये गए हैं। पहले शनिवार और रविवार ये शो 9:30 बजे आता था। लेकिन अब बदलाव के बाद शुक्रवार को 10 बजे और शनिवार को 9:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। अब वीकेंड शुरू होने के एक दिन पहले ही मनोरंजन की डोज मिलेगी। बीती रात भी ये शो 10 बजे टेलीकास्ट किया गया। वहीं शो में सलमान खान ने शो की टाइमिंग की जानकारी साझा की।

घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

वहीं शो में एंटरटेनमेंट की डबल डोज मिलने वाली है। शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। ये कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि टीवी के जाने माने चेहरे हैं। एक है ‘स्प्लिट्सविला 15’ से पहचान बनाने वाले दिग्विजय सिंह राठी और दूसरी हैं कशिश कपूर। कशिश भी Splitsvilla MTV X5 का हिस्सा रह चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की ये दोनों कंटेस्टेंट्स क्या तहलका मचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों