Himachal News: “रोपवे के माध्यम से शिमला की ऊँचाइयों को छूएं, एक घंटे में 6000 यात्रियों की क्षमता”

Longest ropeway In Himachal: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जगदीश रेड्डी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर यह सियासी ड्रामे खूब वायरल हो रहा है। इस सियासी ड्रामे को सराज भाजपा जमकर वायरल कर रही है। भाजपा के अनुसार सराज कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। वहीं, सराज कांग्रेस नेता व कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजयपाल सिंह ने कहा है कि जोश में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्का सा अनुशासन भूले, लेकिन बाद में सब ठीक रहा और मंत्री जगत सिंह नेगी का कार्यक्रम सफल रहा।
रोपवे में 13 स्टेशन बनेंगे, पूरा शहर होगा कवर
मुकेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डीपीआर भी नहीं बनी थी, लेकिन कई लोग सपने में रोपवे बनाकर चले गए। यह रोपवे शिमला के लिए संजीवनी साबित होगा। शहर में जाम से निजात मिलेगी। विश्व में इससे बड़ा रोपवे सिर्फ एक है बोलीविया में ही है, लेकिन भारत का यह एक सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसमें 660 ट्राॅली लगेगी। एक घंटे में छह हजार लोग यात्रा कर सकेंगे। 13 स्टेशन बनेंगे, जहां ट्राॅली विभिन्न लाइनों पर रुकेंगी। तारादेवी से शुरू होकर रोपवे पूरे शिमला को कवर करेगा। तारादेवी, चक्कर, टुटीकंडी, 103 टनल, आईएसबीटी, विक्ट्री टनल, आईजीएमसी, संजाैली, नवबहार व राज्य सचिवालय में स्टेशन बनेंगे।