DELHI NEWS: 112 पुलिस गाड़ी के इंचार्ज एएसआई राज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
एएसआई राज सिंह भिवानी जिले के गांव गारनपूर के रहने वाले थे। उनकी एक बेटी और बेटा है। बेटा हिसार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। सूचना मिलने पर बेटा भी पहुंचा। पिता की माैत से उसका रो-रो कर बुरा हाल था।
हांसी के गांव उमरा में डायल 112 पुलिस गाड़ी के इंचार्ज एएसआई राज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव में ही एक मकान पर लघुशंका के लिए गए थे। कुछ देर के बाद उनका शव मिला। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे की है। मृतक की पहचान एएसआई राजसिंह के रूप में हुई। राजसिंह की तैनाती डायल 112 की ईआरवी नंबर 8 पर थी। गाड़ी रात को उमरा में थी। सुबह करीब सवा पांच बजे वह एक मकान की छत पर शौचालय के लिए गए थे। इसी दौरान नीचे मौजूद उनके साथियों को पटाखे की आवाज आई। साथी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो कुर्सी पर एएसआई का शव मिला। उसके हाथ में सर्विस पिस्तौल भी थी।
बताया जा रहा है कि गोली सर्विस पिस्तौल से ही चली है। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने पर मृतक एएसआई के परिजन भी पहुंच गए। मामले में पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही बताएंगे कि गोली कैसे चली।