करवा चौथ पर सुर्खियों में आईं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर इकबाल के साथ साझा की लाल जोड़े में खूबसूरत तस्वीरें

Sonakshi Sinha Celebrates Karva Chauth: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर एकसाथ स्पॉट होते रहते हैं। कपल साथ में बेहत खूबसूरत लगते हैं। शादी के बाद कपल को कई बार वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है। कपल अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ के मौके पर सुहागन के जोड़े में फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने पति जहीर इकबाल की लंबी आयु के लिए कामना की है।
सोनाक्षी सिन्हा ने मनाया करवा चौथ
सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो में सोनाक्षी लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने लाल साड़ी के साथ मांग में लाल सिंदूर लगा रखा है। माथे पर लाल बिंदी के साथ गले में मंगलसूत्र पहन रखा है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो पोस्ट की हैं। इन फोटो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने पति की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सुहागन वाली फोटो को पोस्ट करते हुए प्यारा से कैप्शन लिखा है। पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “जहीर इकबाल मैं तुम्हारी लंबी उम्र की आज और रोजाना प्रार्थना कर रही हूं। मेरे पति हैप्पी करवा चौथ।” सोनाक्षी सिंही की इस पोस्ट पर उनके फैंस प्यार भरे कॉमेंट कर रहे हैं।
इन एक्ट्रेस ने रखा करवा चौथ का व्रत
20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई एक्ट्रेस ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा है। इनमें से परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, रवीना टंडन भाग्यश्री सहीत कई एक्ट्रेस शामिल हैं। बॉलीवुड में एक्ट्रेस अपनी-अपनी स्टाइल में करवा चौथ मना रहे हैं।