Sunny Leone Lost Her Kids: बेटियों को खोने का सदमा झेल चुकी हैं Sunny Leone, सालों बाद इंटरव्यू में चेहरे पर छलका दर्द

463137852_18490560700035859_7934918223594346415_n (1)

Sunny Leone Lost Her Kids: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी किसी पहचान की मोहताज तो हैं नहीं। अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी वो जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार फैंस के होश उड़ा देता है। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन सनी ने अपनी बड़ी बेटी निशा वेबर का 9वां बर्थडे मनाया। एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ भी अपनी बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। ये तो सभी को पता है कि उनके तीन बच्चे हैं लेकिन क्या आप ये भी जानते हैं कि सनी 4 बेटियों की मौत का गम भी झेल चुकी हैं। जी हां, उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।

4 बेटियों की मौत से सनी का हो गया था बुरा हाल

सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं जिसमें से एक गोद ली हुई बेटी और दो सरोगेसी से हुए बेटे हैं। लेकिन कम ही ये लोग जानते होंगे कि सनी ने कुछ साल पहले ही अपनी 4 बेटियों को खो दिया था। जिस वक्त एक्ट्रेस के घर में दो बेटों का जन्म हुआ उसी वक्त सनी ने अपनी चार बेटियों को भी खो दिया था। हां हमें पता है कि ये जानकर आप हैरान तो जरूर हो गए होंगे, लेकिन ये सच है।

कैसे हुई बेटियों की मौत

सनी ने बताया कि उनकी चार बेटियों की मौत एक साथ हुई थी। आप तो जानते ही हैं कि सनी की शादी डेनियल के साथ साल 2011 में हो गई थी। दोनों ने अपने 6 एग फ्रीज करवाए थे, जिसमें 4 बेटी और दो बेटों के एग थे। उन्होंने ये अमेरिका में ये किया था क्योंकि वहां बच्चों का जेंडर पहले ही बता दिया जाता है। सनी ने बताया कि वो बेटियां इस दुनिया में आ ही नहीं पाई, और इस बात से हम बुरी तरह टूट गए थे।

सनी और डेनियल टूट गए थे

सनी ने इंटरव्यू में आगे बताया कि एक साथ 4 बेटियों की मौत से वो और उनके पति टूट गए थे। वो बहुत ही लो फील कर रहे थे, क्योंकि वो एक बेटी चाहते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद वो मुंबई आ गए और वहां उन्होंने निशा को गोद ले लिया। बीते दिन सनी फैमिली ने निशा का बर्थडे मनाया। जानकारी के लिए बता दें कि सनी और डेनियल के 2 बेटे हैं जो सरोगेसी की मदद से हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों