जुलाना चुनाव परिणाम 2024: विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं, जबकि भाजपा के योगेश कुमार की बढ़त बनी हुई है; जुलाना में मतगणना जारी है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती हो रही है। सबकी निगाहें राज्य की सबसे हॉट सीट जुलाना पर टिकी हैं, जहां से कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। इस सीट पर करीब 75% मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से योगेश बैरागी को दंगल में उतारा था। पिछली बार इस सीट पर अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। इस साल इस सीट पर बंपर वोटिंग हुई है।
11:05 AM Vinesh Phogat Julana Seat Result LIVE: जुलाना में अब पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस की विनेश फोगाट ने वापसी की है। भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार से मतों का अंतर अब 1417 रह गया है। हालांकि अभी भी वह पिछड़ रही हैं। योगेश कुमार को अब तक 22211 मत मिले हैं। वहीं, विनेश फोगाट को 20794 मत मिले हैं।
11:00 AM Vinesh Phogat Julana Seat Result LIVE: जुलाना सीट पर 4 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार और रेसलर विनेश फोगाट लगातार पिछड़ रही हैं। वह 3641 मतों से पीछे चल रही हैं। आपको बता दें कि भाजपा के योगेश कुमार को अब तक 19218 मत मिले हैं। वहीं, विनेश को 15577 मित मिले हैं।
-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक जुलाना सीट पर अब तक तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के योगेश कुमार को अब तक 14329 मत मिले हैं। वहीं विनेश फोगाट 12290 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों में 2039 मतों का अंतर है
-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा के योगेश कुमार को अब तक 9404 मत मिले हैं। विनेश फोगाट उनसे 2128 मतों से पिछड़ रही हैं। उन्हें अब तक 7276 मत मिले हैं।
-जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट 2100 के करीब मतों से पीछे चल रही हैं। भाजपा के योगेश कुमार ने बढ़त बना ली है।
-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शुरुआती रुझानो में जुलाना सीट पर विनेश फोगाट सिर्फ 214 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 4114 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा के योगेश कुमार 3900 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
– शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट आगे चल रही हैं।
Exit Poll में क्या है जुलाना सीट का हाल
एक सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस के लिए यह सीट जीतना आसान नहीं होगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही थी। उसे करीब 12 प्रतिशत वोट मिले थे। जेजपी के अमरजीत ढांडा यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस चुनाव में जेजेपी कमजोर नजर आ रही थी। ऐसे में विनेश फोगाट अपना पहला चुनाव जीत सकती हैं।