आप नेता के घर में सियासी बगावत: पत्नी और बेटे ने BJP की ओर बढ़ाया कदम, पति ने दी चौंकाने वाली सफाई

Aam-Aadmi-Party-AAP

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल और बेटा समर्थ अग्रवाल रविवार को गुरुग्राम में भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बयान जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल और उनके पुत्र समर्थ अग्रवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष कमल यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी ने उन्हें पार्टी में स्वागत किया। यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी के जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया, अनु यादव, विपिन यादव भी उपस्थित थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेश अग्रवाल ने दावा किया कि उनका अपनी पत्नी से कोई संबंध नहीं है और उनका तलाक का मामला अदालत में लंबित है।

वहीं, दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी.एल. शर्मा ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामकर भाजपा को अलविदा कह दिया। नई दिल्ली में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जी.एल. शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। हुड्डा ने जी.एल. शर्मा की घर वापसी पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वह उचित समय पर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी उन्हें उनके सियासी कद के अनुसार पूरा मान-सम्मान और स्थान देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जी.एल. शर्मा के समर्थकों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है, जो दर्शाता है कि लोग भाजपा की नीतियों से थक चुके हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों