दीपिका-रणवीर बने माता-पिता, घर में आई नन्हीं परी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस ने मुंबई के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुनते ही फैंस ने उन्हें शुभकामनाओं से भर दिया है। दीपिका का एडमिशन तय तारीख से पहले हुआ था, और उनकी डिलीवरी सी-सेक्शन से होने की संभावना जताई जा रही थी।
दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म से ठीक दो दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया था। इस मौके पर परिवार के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसमें कपल ने अपने पहले बच्चे के आगमन की खुशी जाहिर की थी।