बिहार में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई: आरा-सासाराम समेत 10 जिलों के डीएम बदले, 43 IAS अधिकारियों का तबादला

पटना में राज्य सरकार ने शनिवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 43 अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर, लखीसराय समेत 12 जिलों के डीएम को बदला गया है।
वैभव श्रीवास्तव को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि मोतिहारी के डीडीसी समीर सौरभ को पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया है|
इन जिलों के जिला अधिकारियों (DM) को स्थानांतरित किया गया
1. भोजपुर के डीएम राजकुमार को कांफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
2. शिवहर के डीएम पंकज कुमार को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया|
3. जमुई के डीएम राकेश कुमार को चकबंदी का निदेशक नियुक्त किया गया।
4. मध्याह्न भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्र को लखीसराय का डीएम बनाया गया।
5. सासाराम के डीएम नवीन कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया।
6. अररिया की डीएम इनायत खान को निबंधक, सहयोग समितियां नियुक्त किया गया।
7. समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया।
8. बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम नियुक्त किया गया।
9. शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शिनी को भू-अभिलेख एवं परिमाप की निदेशक बनाया गया।
10. किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला को बेगूसराय का डीएम बनाया गया।
11. मत्स्य पशु एवं मत्स्य संसाधन के निदेशक तरनजोत सिंह को मधेपुरा का डीएम नियुक्त किया गया।
इन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
1. निदेशक, खान नैयर इकबाल को विशेष सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण नियुक्त किया गया।
2. नगर विकास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव को श्रम संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया, साथ ही वे निदेशक मध्याह्न भोजन का भी प्रभार संभालेंगे।
3. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे डॉ. जितेंद्र गुप्ता को संयुक्त सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद नियुक्त किया गया।
4. पंचायती राज विभाग के उप निदेशक डॉ. विद्यानंद सिंह को निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी बनाया गया।
5. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया।
6. कटिहार नगर निगम के नगर आयुक्त, कुमार मंगलम को पूर्णिया नगर आयुक्त बनाया गया।
7. शिवहर के उप विकास आयुक्त अतुल कुमार शर्मा को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया।
8. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय कुमार झा को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम बनाया गया।
9. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे आशुतोष द्विवेदी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
10. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे वैभव श्रीवास्तव को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बनाया गया।
11. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे विनोद दूहन को निदेशक, खान एवं भूतत्व नियुक्त किया गया।
12. पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे अभिषेक रंजन को निदेशक, मत्स्य एवं पशु संसाधन बनाया गया।
13. शेखर आनंद को निदेशक, तकनीकी विकास नियुक्त किया गया।
14. निखिल धनराज निप्मणीकर को निदेशक, हस्तकरघा नियुक्त किया गया।