Delhi Cabinet: केजरीवाल को दी मात, अब मंत्री पद की लेंगे शपथ; जानिए प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

आज रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगीं। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री होंगे। भाजपा ने 27 साल पर राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की है। वहीं, आप को करारी हार का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आप के मुखिया को मात दी।
नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा को जहां 30,088 वोट मिले। वहीं, केजरीवाल को 25,999 वोट मिले। कांग्रेस के संदीप दीक्षित को मात्र 4,568 वोट मिले। दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, आइए इसके बारे में जानते हैं..